आयुष मिशन में धनराशि के उपयोग पर जवाब दे सरकार

By: Sep 18th, 2026 12:53 am

सांसद ने 21 करोड़ खर्च न करने पर बोला हमला
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -बद्दी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश को उपलब्ध धनराशि के उपयोग और वार्षिक कार्ययोजना भेजने में हुई देरी को लेकर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षा संबंधी तथ्यों के अनुसार करोड़ों रुपये उपलब्ध होने के बावजूद उनका समयबद्ध उपयोग नहीं हो पाया। कश्यप गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभिया न के तहत बद्दी में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय आयुष मिशन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में 77.47 करोड़ रुपये के स्वीकृत आवंटन में से 39.59 करोड़ खर्च हुए और 21.27 करोड़ रुपये शेष रहे। वर्ष 2023.24 में 73,18 करोड़ रुपये के आवंटन में से 55ण्89 करोड़ खर्च हुए, जबकि 27.56 करोड़ रुपए शेष रहे। वहीं 2024.25 के अंत में 38,35 करोड़ रुपये शेष बताए गएए जबकि इस वर्ष 21.42 करोड़ खर्च हुए।

कश्यप ने कहा कि जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की जरूरत है तो उपलब्ध राशि समय पर खर्च क्यों नहीं हो पाईए सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने वार्षिक कार्ययोजना भेजने में हुई देरी पर भी सवाल उठाए। कश्यप के अनुसार 2024.25 की कार्ययोजना जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 थीए जबकि प्रदेश ने इसे 17 मई 2024 को प्रस्तुत किया। उन्होंने सरकार से पिछले तीन वर्षों की स्वीकृत राशिए वास्तविक व्ययए शेष धनराशि और लंबित परियोजनाओं का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही पूछा कि 2024.25 के अंत में शेष रही 38ण्35 करोड़ रुपये की राशि के उपयोग के लिए अब क्या कार्ययोजना बनाई गई है। पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, गुरमेल चौधरी, अशोक शर्मा, विधि चंद राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App