राष्ट्रभाषा के प्रचार और प्रसार पर जोर

By: Sep 18th, 2026 12:52 am

ईएसआईसी बद्दी में हिंदी पखवाड़े का आगाज, निबंध में कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -बद्दी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी के बद्दी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़ा.2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक और सहज प्रयोग पर जोर देते हुए इसे आमजन से प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम क्षेत्रीय निदेशक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोचर तथा सहायक प्राध्यापक मनीषा सेतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सहायक निदेशक एवं राजभाषा प्रभारी अभिनव गुप्ता सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। मंच संचालन वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी नेहा शर्मा ने किया।

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति की भाषा नहींए बल्कि देश की विविध संस्कृतियों और भावनाओं को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरल और सहज हिंदी के प्रयोग से सरकारी योजनाओंए सेवाओं और विभागीय जानकारी को आम लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। राजभाषा पखवाड़े के तहत आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App