हिमाचल में शिक्षकों की बंपर भर्ती, स्कूलों में भरे जाएंगे 2000 नए पद

By: Sep 19th, 2026 5:54 pm

सोलन। सोलन जिला के अर्की दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि अगले तीन महीने में सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की 2000 नई नियुक्तियां होने वाली हैं। इन स्कूलों में सरकार सिफारिश की बजाय मैरिट से आए शिक्षक ही रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में बड़े बदलाव करने जा रही है। आने वाले दिनों में इसका असर लोग भी महसूस करेंगे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों में सिरमौर और मंडी जिला का दौरा करने वाले हैं। वह 23 सितंबर को सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं, जबकि 26 सितंबर को मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र का प्रोग्राम भी बन रहा है।

हिमुडा में उथल पुथल

हिमुडा सीईओ पद पर नियुक्ति को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट से आऐ फैसले के बाद काफी हलचल है। हाईकोर्ट ने सुरिंदर कुमार बनाम अंजोरी कपूर केस में फैसला अंजोरी कपूर के हक में दिया था। इस पर अभी राज्य सरकार से भी नियुक्ति आदेश नहीं हुआ था कि अंजोरी कपूर ने इस पद पर ज्वाइन करते हुए कुर्सी भी संभाल ली। उन्होंने सरकार को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजी है, जो अभी तक स्वीकार नहीं हुई है। इस फैसले को राज्य सरकार की ओर से फिर से चुनौती दी जा सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App