शिलाई में बाल विज्ञान सम्मेलन में दिखी वैज्ञानिक प्रतिभा
20 से ज्यादा स्कूलों के 150 छात्रों ने लिया हिस्सा, क्विज, मैथमैटिकल ओलंपियाड और साइंस मॉडल में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
निजी संवाददाता-कफोटा
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में आयोजित दो दिवसीय सब-डिविजनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 का रंगारंग समापन हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बीपीओ सह-प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता खजान सिंह वर्मा और चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के ब्लॉक कॉ-ऑर्डिनेटर रविंद्र मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताएं जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्गों में आयोजित की गईं। इनमें साइंस क्विज, मैथमैटिकल ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में पब्लिक स्कूल शिलाई के विहान ठाकुर प्रथम, द्राबिल की सोनाक्षी द्वितीय और शिलाई के काव्यांश तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में आरएसवीएन पब्लिक स्कूल शिलाई की प्रिया शर्मा प्रथम, टिंबी की निवेदिता चौहान द्वितीय और द्राबिल की रिंपी तृतीय रहीं। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिलाई के दिव्यांश शर्मा प्रथम, आरएसवीएन शिलाई की दीपिका चौहान द्वितीय और बांदली ढांढस की संजना तोमर तृतीय रहीं। इनोवेटिव साइंस मॉडल के जूनियर वर्ग में नैनीधार की दीक्षा वर्मा प्रथम और शिलाई के अक्षत तोमर द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में बांदली ढांढस के नैनिश प्रथम, शिलाई के इशांत चौहान द्वितीय और नैनीधार के सक्षम राणा तृतीय रहे। समापन पर मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
