सीटू का दो दिवसीय प्रशिक्षण नाहन में संपन्न
42 हजार के न्यूनतम वेतन के लिए सैकड़ों मजदूर एक और दो दिसंबर को होगें दिल्ली रवाना
कायालर्य संवादाता – नाहन
सीटू जिला सिरमौर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं विस्तारित बैठक जिला कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में नाहन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य पदाधिकारियों ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। बैठक में संगठन और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने, मजदूरों के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने व आगामी संघर्षों को लेकर चर्चा हुई। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि सीटू ने केंद्र सरकार के तहत गठित केंद्रीय न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के पुनर्गठन में सीटू, एटक और इंटक जैसी प्रमुख केंद्रीय टे्रड यूनियनों को प्रतिनिधित्व से बाहर रखना को गंभीर मामला करार दिया।
वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मिड-डे मील वर्कर, निर्माण मजदूर और औद्योगिक मजदूर कम वेतन और असुरक्षित रोजगार की स्थिति पर कार्य करने को मजबूर हंै। सीटू ने इन हालातों को देखते हुए 42 हजार मासिक न्यूनतम वेतन देने की मांग को पुरजोर से प्रस्ताव में रखकर इसके लिए संघर्ष तेज करने की कवायद शुरू की है। जिसके लिए आगामी एक व दो दिसंबर को सिरमौर से दिल्ली सैकड़ों मजदूर कूच करेंगे निर्णय भी लिया गया है। बैठक में इस दौरान मिड-डे-मील जिला अध्यक्ष विनीत, महासचिव संदीप, वीरेंद्र, प्रोजेक्ट पांवटा अध्यक्ष इंदू तोमर, प्रोमिला, नीलम शर्मा, शीला, देवकुमारी, चंद्रकला, निर्मला व रेखा सहित दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
