रेलवे के काम की रेगुलर करो समीक्षा
बिलासपुर में दिशा की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने दिए निर्देश, केंद्र सरकार की योजनाओं की भी ली फीडबैक
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आज बचत भवन] बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगतिए उपलब्धियों तथा कार्यान्वयन की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को केंद्र सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता केवल शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने से नहीं आंकी जानी चाहिए, बल्कि वास्तविक लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचा है या नहीं, यह भी देखा जाना जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की उपलब्धियों के साथ-साथ वास्तविक प्रभाव का भी विश्लेषण करने को कहा। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे परियोजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने आरवीएनएल को निर्देश दिए कि परियोजना के निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। डंपिंग, कीचड़, सडक़ों की खराब स्थिति और स्थानीय आवागमन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने रेलवे परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने के लक्ष्य की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति की मासिक आधार पर निगरानी की जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
