फुकरे-3 के तीन साल, याद आया हनी और फुकरों का धमाल

By: Sep 28th, 2026 1:12 pm

मुंबई। फिल्म फुकरे 3 की रिलीज को तीन साल पूरे हो गये हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट ने हनी के किरदार में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन किया और चूचा, लाली तथा पंडित जी के साथ फुकरों की दोस्ती और जुगाड़ की कहानी को आगे बढ़ाया। 2023 में प्रदर्शित इस फिल्म ने फुकरे फ्रेंचाइजी की मस्ती, हास्य और अराजकता को बरकरार रखते हुए किरदारों को नई और हास्यास्पद परिस्थितियों में पहुंचाया।

फिल्म में हनी एक बार फिर गैंग का दिमाग नजर आए, जबकि चूचा के अजीबोगरीब विजन, लाली के व्यावहारिक अंदाज और पंडित जी की अपनी खास शैली ने कहानी में हास्य का रंग भरा। पुलकित सम्राट ने हनी के किरदार में अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। दोस्ती, कॉमेडी और फुकरों के अनोखे जुगाड़ से भरपूर फुकरे-3 फ्रेंचाइजी के यादगार अध्यायों में शामिल रही है। फिल्म के तीन साल पूरे होने पर हनी, चूचा, लाली और पंडित जी की मस्ती और उनके यादगार कारनामे एक बार फिर याद किये जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App