देहरा में ग्रामीण डाक सेवकों का हल्ला बोल! केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता- देहरा गोपीपुर
प्रदेश के देहरा डाक मंडल में गुरुवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने डिवीजन स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के शीघ्र समाधान की आवाज उठाई। संघ ने ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों की समीक्षा के लिए अलग जीडीएस न्यायिक वेतन समिति गठित करने तथा उन्हें आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही पेंशन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की आवाज उठाई। प्रदर्शन में सुरेश कुमार, डिवीजनल सेक्रेटरी किशोरी लाल, प्रधान राजीव कुमार, सहायक सेक्रेटरी जय किशन व बुद्धि सिंह सहित अन्य ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
