पुरुवाला पुल के पास चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

By: Oct 16th, 2026 12:54 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के माजरा में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाहन एसआईण्यू की टीम ने माजरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पुरुवाला पुल के समीप नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 6.61 ग्राम चिट्टा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिश्रवाला निवासी अफजल उर्फ संजय को सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को धर दबोचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल में बड़ी चतुराई से छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध माजरा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने बताया की नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App