सीजेपी नेता सौरव-आशुतोष को राहत, जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के मामले में मिली जमानत

By: Oct 22nd, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को आठ दिन बाद बुधवार को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की तीन दिन के लिए कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने मांग ठुकरा दी। दोनों को 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। आठ से दस सीजेपी समर्थकों के साथ दोनों नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंचे थे। दरअसल, 12 अक्तूबर को सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्तूबर को दोनों नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए।

शांति नियम तोडऩे के आरोप में उन्हें पांच दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्तूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पडऩे पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App