बंगलुरू में सजेगी हिमाचली संस्कृति की महफिल

By: Oct 22nd, 2026 12:02 am

एक छत के नीचे जुटेंगे तीन हजार हिमाचली, एक दिन हिमाचल के नाम थीम पर 25 अक्तूबर को होगा हिमाचली संगम

स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में 25 अक्टूबर को हिमाचली संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी अपनापन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में बेंगलुरू में रह रहे करीब तीन हजार हिमाचली एक मंच पर एकत्रित होंगे। हिमाचली इन बेंगलुरू संस्था की ओर से एक दिन हिमाचल के नाम थीम पर हिमाचली संगम का आयोजन किया जा रहा है।

खास बात यह है कि आयोजन कर्नाटक में होगा, लेकिन यहां का माहौल पूरी तरह हिमाचली रंग में रंगा नजर आएगा। हिमाचली धाम, पारंपरिक व्यंजन, पहाड़ी संगीत और आपसी मेल-मिलाप के बीच प्रदेश की संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से बेंगलुरू में रह रहे हिमाचलियों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलेगा। वहीं, अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से संबंध रखने वाले हिमाचली एक-दूसरे से मिलकर अपनेपन का अहसास साझा करेंगे। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच आयोजित होने वाला यह संगम हिमाचली समुदाय को एक सूत्र में पिरोने का यह एक बड़ा अवसर होगा। वहीं इस दौरान पहाड़ी परंपराएं देखने को मिलेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App