रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं, BCCI President बोले, वनडे वर्ल्डकप के लिए फिटनेस-फॉर्म सबसे अहम

By: Oct 22nd, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

बीसीसीआई प्रेजिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वल्र्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मन्हास ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले एक इंटरव्यू में यह बात कही। यह दौरा 22 अक्तूबर से शुरू होगा। रोहित-विराट 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच वनडे की सीरीज में खेलते दिखेंगे। मन्हास ने कहा कि दोनों बैटर्स को लगातार रन बनाने होंगे।

मिथुन मन्हास ने कहा कि वर्ल्ड कप टीम में चयन के लिए दोनों सीनियर बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा। मुझे लगता है कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश को जिता रहा है। तो उसका चयन होना चाहिए।’ रोहित शर्मा अप्रैल 2027 में 40 साल के हो जाएंगे। जबकि, विराट कोहली वल्र्ड कप के दौरान 38 साल के होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App