33 बकरी पालक परिवारों को बांटे चेक
Oct 22nd, 2026 12:02 am
बंगाणा। राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के 33 बकरी पालक परिवारों को कुल 4.01 लाखे की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इसका उद्देश्य बकरी पालन से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा पशुपालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, किसान मोर्चा अध्यक्ष देशराज मोदगिल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग वीरेंद्र पटियाल, एसएमएस सतपाल धीमान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश आदि उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
