आयुष पीजी एंट्रेंस काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 3 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 4 से 13 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में जाकर रिपोर्ट करना होगा।
काउंसलिंग के इस शेड्यूल में तीन नियमित राउंड और दो स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। इनके जरिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। एएसीसीसी, एआईएपीजीईटी के आधार पर आयुष के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग कराता है। उम्मीदवार काउंसिलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी और आगे के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
पहले राउंड का शेड्यूल
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटीके जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 27 अक्टूबर से पहली नवंबर 2026 तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे। उम्मीदवारों को पहली नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 11.55 बजे तक अपनी पसंद लॉक करने का मौका मिलेगा।
दो नवंबर को होगा सीट आबंटन
संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्याप 24 से 25 अक्तूबर, 2026 पंजीकरण और भुगतान, 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026, दोपहर 2 बजे तक, विकल्प भरना और लॉक करना, 27 अक्तूबर से पहली नवंबर 2026, रात 11.55 बजे तक, सीट आबंटन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026, राउंड 1 का परिणाम तीन नवंबर 2026, आबंंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 4 से 13 नवंबर 2026 शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 14 नवंबर 2026 को होगा। दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 से 19 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार 17 से 19 नवंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनकर लॉक कर सकेंगे। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 21 नवंबर को जारी होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 22 से 26 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
