1.20 करोड़ से संवरेगी अन्नपूर्णा होटल-वर्धमान चौक सडक़
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अन्नपूर्णा होटल से वर्धमान चौक तक वाया मोरपिन सडक़ को पक्का करने का काम शुरू हो गया है। करीब 1.20 करोड़ की लागत से इस मार्ग की दशा सुधारी जाएगी। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मार्ग तैयार होने से स्थानीय लोगोंए उद्योगों में कार्यरत कामगारों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की अन्य क्षतिग्रस्त सडक़ों के सुधार के लिए भी टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। राम कुमार चौधरी ने बताया कि बीबीएनडीए के माध्यम से प्रस्तावित सडक़ों की री.टारिंग के टेंडर को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव से चर्चा की गई है।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सडक़ों पर रोजाना स्थानीय वाहनों के अलावा कामगारों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। बेहतर सडक़ें लोगों की सुविधा के साथ औद्योगिक परिवहन के लिए भी जरूरी हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
