Weather Update: पंजाब के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 24 और 25 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 अक्तूबर को दक्षिण-पश्चिम पंजाब और 25 अक्तूबर को उत्तरी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 26 अक्तूबर से मौसम फिर शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के औसत तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। पंजाब में भी सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। पंजाब में बिजली की मांग 6,882 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य की बिजली ड्रॉअल 3,296 मेगावाट रही, जबकि निर्धारित शेड्यूल 3,714 मेगावाट था। इस तरह 417 मेगावाट की अंडरड्रॉअल दर्ज की गई। राज्य का सकल बिजली उत्पादन 3,590 मेगावाट रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.98 हर्ट्ज दर्ज की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
