फिल्ममेकिंग में शानदार, संगीत में बेमिसाल हैं अनुभव सिन्हा
अनुभव सिन्हा के विज़न के तहत बने यादगार गाने, दशकों में उनकी फिल्मों में दिखी अलग-अलग कहानियों और जॉनर्स के बीच, आज भी कालातीत चार्टबस्टर्स बने हुए हैं जो दिलों पर राज करते हैं।
बहुत लोग नहीं जानते हैं कि अनुभव सिन्हा को हमेशा से म्यूजिक बनाना पसंद रहा है और यह उनके कुछ सबसे बेहतरीन कामों और क्रिएशंस में से एक हैं। उनके डायरेक्शन के सफर के हर एक पड़ाव पर म्यूजिक ही एक एलिमेंट रहा जिसकी तलाश हमेशा उनकी नजरों ने की। हिंदी सिनेमा में अनुभव सिन्हा फिल्म और उनके साउंडट्रैक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। फिल्में अपने बॉक्स ऑफ़िस के सफर, क्रिटिक्स के रिएक्शंस के अलावा अपने कई अन्य रास्तों से गुजरती हैं। हालांकि, उनके डायरेक्शन में बनाए गए गानों ने अपनी एक अलग पहचान ही नहीं बनाई बल्कि ट्रेंड बदलने के बाद भी बनी रहीं और हमेशा के लिए इंडिया के पॉप कल्चर का हिस्सा बन गईं।
कोई फरियाद — तुम बिन
इस गाने को लेजेंडरी जगजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। यह टाइमलेस ग़ज़ल आज भी किसी याद में डूबे शख्स और टूटे दिल वालो द्वारा बेहद पसंद की जाती है। अनुभव सिन्हा के बेहतरीन टच ने इस ट्रैक को एक बड़ा हिट बना दिया। इस तरह से यह दिल छू लेने वाला ट्रैक अपनी रिलीज़ के बाद से आज भी कई दशक बाद म्यूजिक लवर्स द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।
छोटी छोटी रातें — तुम बिन
प्यार की शुरुआत में महसूस होने वाले मीठे एहसास को खुद में लिए हुए, यह ट्रैक रातों-रात रेडियो स्टेशंस और म्यूजिक चैनल्स पर सभी का पसंदीदा बन गया। इस गाने की स्वीट मेलोडी और बांधे रखने वाले इमोशन ने देश भर के युवाओं के दिलों को छुआ और चार्टबस्टर बन गया।
तुम्हारे सिवा — तुम बिन
रोमांटिक ड्रामा में भावनात्मक गहराई को जोड़ते हुए सिन्हा ने कोमल भवनों को एक बड़ी हिट में बदल देने वाली काबिलियत को दिखाया था। इस तरह से इसकी पॉपुलैरिटी ने ‘तुम बिन’ एल्बम को इंडियन सिनेमा में एक हिस्टॉरिक म्यूजिकल सक्सेस बना दिया।
दस बहाने— दस
सिन्हा ने जब 2005 में एक्शन थ्रिलर फिल्मों की ओर अपना कदम बढ़ाया, तब उन्होंने कैसे अपने म्यूजिक का अंदाज पूरी तरह बदल दिया। कहना गलत नहीं होगा कि मॉडर्न बीट्स के साथ उन्होंने इस दशक का डांस एंथम दिया। गाने के आइकॉनिक हुक स्टेप और धमाकेदार बीट्स ने इसे एक ऐसा हिट बनाया, जो सालों तक क्लब, शादियों और कॉलेज फेस्टिवल्स में छाया रहा।
दीदार दे — दस
शार्प बीट्स और इलेक्ट्रिफाइंग आवाज के शानदार मेल ने इस गाने के साथ हिंदी सिनेमा में पार्टी एंथम की परिभाषा ही बदल दी। सिन्हा के डायरेक्शन में यह गाना जबरदस्त हिट हुआ और डांस फ्लोर पर इसने सभी को डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। इसने साबित कर दिया कि सिन्हा म्यूजिक के अलग-अलग जॉनर में भी अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं।
छम्मक चलो — रा.वन
साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट ‘रा.वन’ के लिए अपने म्यूजिकल विजन को पेश करते हुए सिन्हा ने इस गाने के लिए इंटरनेशनल स्टार एकॉन के साथ हाथ मिलाया था। उनकी इस जोड़ी ने गाने के जरिए एक ग्लोबल हिट ही नहीं दिया, बल्कि उसने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़े, प्लेलिस्ट पर अपना दबदबा बनाया और पॉप कल्चर का एक ऐसा पल दिया, जिसे भुलाना किसी के लिए मुमकिन नहीं है।
दिलदारा — रा.वन
फिल्म के हाई-एनर्जी ट्रैक्स के बिल्कुल उलट, ‘दिलदारा’ ने गर्माहट और मॉडर्न साउंडस्केप्स को मिलाकर एक सूफियाना अंदाज़ वाला अडैप्टेशन पेश किया। सिन्हा की धुनों की समझ ने इस ट्रैक को एक ऐसा क्रिटिकल और कमर्शियल हिट बना दिया, जो आज भी सुनने वालों के दिलों में खास जगह रखता है।
फिल्ममेकिंग के स्टाइल बदलते हैं, सिनेमा के ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, और कहानियां अपना रास्ता खुद तय करती हैं। लेकिन अनुभव सिन्हा ने जिस संगीत को गढ़ने में मदद की, वो कभी फीका नहीं पड़ा। चाहे वो एक सुकून भरी ग़ज़ल हो, धमाकेदार क्लब ट्रैक हो, या ग्लोबल पॉप क्रॉसओवर, संगीत को लेकर उनकी समझ भारतीय सिनेमा को उनकी सबसे बड़ी सौगातों में से एक है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
