क्या खास है सोनिया गांधी की किताब में?
1997 में जब सोनिया पर कांग्रेस की कमान संभालने का दबाव बढ़ा, तो उन्होंने भगवद्गीता का सहारा लिया। संस्कृत के विद्वान वाचस्पति उपाध्याय ने इसके दार्शनिक अर्थ को समझने में उनकी मदद की। फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाने का धर्म का विचार उनके लिए निजी आशंकाओं और राजनीतिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का एक रास्ता बना। किताब मेें सोनिया जी ने अपने विरोधियों की आलोचना के बजाय उनकी प्रशंसा की है…
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शीर्ष नेता श्रीमती सोनिया गांधी की लिखी किताब चर्चा में है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ है। यह किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज हुई है। यह किताब उनका निजी संस्मरण है, जिसमें उनके निजी जीवन, इटली से भारत आने, राजीव गांधी से शादी, परिवार और भारतीय राजनीति के विभिन्न दौरों का जिक्र है। यह किताब करीब 544 से 549 पन्नों की है। किताब के प्रकाशन के बाद इसमें दिए गए कुछ तथ्यों, तारीखों और राजनीतिक प्रसंगों को लेकर राजनीतिक गलियारों और मीडिया में काफी चर्चा और बहस देखने को मिली है। अपने समकालीन राजनीतिक धुरंधरों के बारें में भी उन्होंने कुछ खास लिखा है। श्रीमती सोनिया गांधी ने अमित शाह पर किताब में एक छोटा सा चैप्टर लिखा है। वो लिखती हैं कि मोदी जी को वो विरोधी मानती हैं, लेकिन शाह को वो राजनीति का सबसे खतरनाक खिलाड़ी मानती हैं। सोनिया गांधी लिखती हैं कि अमित शाह की राजनीति को समझना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वो कभी सामने नहीं आते, वो हमेशा पर्दे के पीछे से खेल खेलते हैं। सोनिया गांधी आगे लिखती हैं कि एक बार संसद में शाह उनसे मिले थे। शाह ने कहा था, सोनिया जी, आपने बहुत लंबी पारी खेली है। उन्होंने उस दिन शाह को जवाब दिया था, पारी अभी खत्म नहीं हुई है, शाह जी। उस दिन शाह हंस दिए थे और कहा था…यही तो मैं चाहता हूं, लड़ाई में मजा तभी आता है जब सामने वाला मजबूत हो। सोनिया गांधी ने किताब में एक और बड़ा खुलासा किया है। वो लिखती हैं कि जब कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तो वो पूरी रात सो नहीं पाई थीं। उन्हें लगा था कि ये फैसला देश को तोड़ देगा। लेकिन अगले दिन जब शाह ने संसद में पूरी ताकत से उस फैसले का बचाव किया तो सोनिया गांधी लिखती हैं कि उन्हें लगा था कि ये आदमी डरता नहीं है। वो लिखती हैं कि मुझे शाह जी के फैसले से असहमति है, लेकिन उनकी हिम्मत से इनकार नहीं कर सकती।
सोनिया गांधी लिखती हैं कि शाह की एक आदत उन्हें सबसे ज्यादा डराती है, वो है उनका हिसाब रखना। वो लिखती हैं कि शाह हर बूथ, हर गांव, हर कार्यकर्ता का नाम याद रखते हैं। सोनिया गांधी लिखती हैं कि कांग्रेस इसी वजह से हारी, क्योंकि कांग्रेस ने बूथ छोड़ दिया और शाह ने बूथ पकड़ लिया। आखिर में सोनिया गांधी ने लिखा है कि शाह से उन्हें नफरत नहीं है, उन्हें सबक मिला है। वो लिखती हैं कि अगर कांग्रेस को वापस आना है तो उसे शाह जैसी मेहनत करनी पड़ेगी, सिर्फ गांधी नाम से नहीं होगा। क्या यह सोनिया गांधी का अपने संगठन के लोगों के लिए स्पष्ट निर्देश नहीं है? सोनिया गांधी लिखती हैं, मोदी जी दिल जीतते हैं, शाह चुनाव जीतते हैं। मोदी जी पर सोनिया ने किताब में सबसे लंबा चैप्टर लिखा है। वो लिखती हैं कि मोदी से उनका रिश्ता कभी व्यक्तिगत दुश्मनी का नहीं रहा, लेकिन विचारों की लड़ाई हमेशा रही। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सोनिया जी को एक चि_ी लिखी थी। उस चि_ी में मोदी जी ने लिखा था कि हम विचारों में अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के लिए हमें साथ काम करना चाहिए। सोनिया लिखती हैं कि उन्होंने उस चि_ी का जवाब नहीं दिया, क्योंकि उन्हें लगा था कि ये सिर्फ एक औपचारिकता है। लेकिन बाद में जब मोदी संसद में उनसे मिले तो…उन्होंने हंसकर कहा था, सोनिया जी, आप नाराज हैं क्या। सोनिया गांधी लिखती हैं कि उस दिन उन्होंने पहली बार मोदी जी में एक आम इनसान देखा था, जो राजनीति से अलग था। सोनिया आगे लिखती हैं कि मोदी जी की एक बात उन्हें हमेशा अच्छी लगी, वो है उनका काम करने का तरीका। वो लिखती हैं कि मोदी जी सुबह 4 बजे उठकर काम करते हैं, ये बात उन्होंने कई बार सुनी है। सोनिया गांधी लिखती हैं कि राजीव भी ऐसे ही थे, काम के लिए पागल। सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि मोदी जी ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाईं, जैसे उज्जवला, जनधन, स्वच्छ भारत। सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब उन्हें पता चला कि गांव-गांव में शौचालय बने हैं, तो उन्हें अच्छा लगा था, क्योंकि ये काम राजीव भी करना चाहते थे।
लेकिन सोनिया गांधी लिखती हैं कि उन्हें दुख इस बात का है कि सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर अपना नाम लगा दिया। उन्होंने लिखा है, योजना अच्छी है, लेकिन पुरानी योजना का नाम मिटाना ठीक नहीं है। सोनिया गांधी जी लिखती हैं कि अगर मोदी जी एक दिन सबको साथ लेकर चलने लगे, तो मैं उनकी सबसे बड़ी समर्थक बन जाऊंगी। सोनिया गांधी लिखती हैं कि मैं मोदी जी को अपना दुश्मन नहीं मानती, मैं उन्हें अपना राजनीतिक विरोधी मानती हूं। दुश्मन से नफरत की जाती है, विरोधी से बहस की जाती है, और मैं बहस के लिए हमेशा तैयार हूं। यह सोच सभी राजनेताओं में कम ही मिलती है। उनकी किताब की शुरुआत ऋग्वेद की इन पंक्तियों से होती है- ‘साथ चलें, साथ बोलें, हमारे मन एकमत हों’, इन पंक्तियों में एक गहरी विडंबना है। यह किताब उस नेत्री की कहानी की अप्रत्याशित रूप से सटीक प्रस्तावना है जिसने अपने राजनीतिक जीवन का बड़ा हिस्सा बंटी हुई पार्टी को एक साथ रखने की कोशिश में बिताया। वर्तमान में कांग्रेस के सामने अब चुनौती केवल एकजुट रहने की नहीं है। उसे देश को यह यकीन दिलाने की कोई ठोस वजह भी फिर से तलाशनी होगी कि लोग उस पर भरोसा क्यों करें? जब सोनिया इंदिरा और राजीव गांधी की हत्याओं को याद करती हैं, तब यह किताब सबसे अधिक भावुक कर देती है। सोनिया गांधी की यादों में उस समय की भावनाएं इतनी सजीव हैं, जितनी बहुत कम राजनीतिक आत्मकथाओं में दिखाई देती हैं। इसलिए यह किताब केवल उन बातों के कारण महत्वपूर्ण नहीं है जिन्हें सोनिया गांधी सामने लाती हैं, यह उन सवालों के कारण भी बहुत कुछ बताती है जिन्हें वह अनसुलझा छोड़ देती हैं।
इस किताब की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यह बताती है कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद सतर्क रहने वाली एक महिला किस तरह एक मजबूत राजनीतिक रणनीतिकार बनीं। 1997 में जब सोनिया पर कांग्रेस की कमान संभालने का दबाव बढ़ा, तो उन्होंने भगवद्गीता का सहारा लिया। संस्कृत के विद्वान वाचस्पति उपाध्याय ने इसके दार्शनिक अर्थ को समझने में उनकी मदद की। फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाने का धर्म का विचार उनके लिए निजी आशंकाओं और राजनीतिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का एक रास्ता बना। कुल मिला कर हरेक लेखक को एक मानसिक त्रासदी से गुजरना ही होता है। कुछ लोग उसके शब्दों की तारीफ करते हैं और कुछ उसकी आलोचना करते हैं। उपरोक्त लेखनी भी इसका अपवाद नहीं है। राजनीति से जुड़ा आदमी जब लिखता है तो कयास यह ही होता है कि वह अपने विरोधियों की सिर्फ निंदा ही करेगा, लेकिन श्रीमती सोनिया गांधी ने ऐसा कुछ नहीं किया और लेखक के रूप में शालीनता निभाई है। अपने समकालीन मोदी जी और अमित शाह की काबीलियत को लेकर उन्मुक्त विचार ही शायद सोनिया गांधी की इस किताब को पढऩे की विशेष खुराक यानी गुड फीस्ट फॉर रीडिंग बना सकते हैं।
डा. वरिंद्र भाटिया
कालेज प्रिंसीपल
ईमेल : hellobhatiaji@gmail.com
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
