अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By: Nov 28th, 2026 11:11 am

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास गोहल्लन में शुक्रवार देर रात एक टाटा सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी सड़क से फिसलकर एक गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सभी पांच लोगों को पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नाबालिग लड़की को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामूला रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी रशीदा बानो (25), दिलनाज़ फातिमा (17) और शाहिद फातिमा (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App