गनमास्टर पर फिदा हुए फैंस, दर्शकों को खूब पसंद आई इमरान और जेनेलिया की जोड़ी
मुंबई। शुक्रवार को रिलीज हुई इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना की फिल्म गनमास्टर जी9 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फस्र्ट शो देखने वाले दर्शकों के रिव्यू भी सामने आ गए हैं, जिन्होंने फिल्म को जबरदस्त बताया है। साथ ही हिमेश रेशमिया के गानों को भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों को इमरान हाशमी और जेनेलिया की जोड़ी खूब पसंद आई है।
फिल्म के क्लाइमेक्स पर लोग फिदा हो गए हैं। फिल्म ने एक दिन में 4.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी ने ईश्वर का किरदार निभाया है, जो एक डेयरी किसान है। उसकी शांतिपूर्ण लाइफ में तब बदलाव आता है, जब एक खतरनाक गैंगस्टर उसके परिवार को धमकाता है। अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर को हिंसा के उस दलदल में फिर से उतरना पड़ता है, जिसे वह काफी पीछे छोड़ आया है। जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म में आरती की भूमिका अदा की है, जबकि अपारशक्ति खुराना पहली बार फुल-फ्लेज विलेन के किरदार में दिखे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

