हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के स्टार प्रचारक, रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार किया। रायबरेली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया। मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के समर्थन में अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। मुकेश ने कहा कि विकास को आगे बढ़ाना, रोजगार देना, खुशहाली लाना यह कांग्रेस का लक्ष्य है। वहीं, तानाशाही को खत्म करना हमारा प्रण है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली के साथ गांधी परि

संसदीय क्षेत्र मंडी से 12वीं पास भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत मर्सिडीज कार और करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात समेत अन्य संपत्ति की मालकिन हंै। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कंगना रणौत ने मंगलवार को नामाकंन पत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने कुल 91.50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति बताई है। इसमें कुल 28.73 करोड़ की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ की अचल संपत्ति है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के पास दो मर्सिडीज कारे हैं। कंगना मुंबई में 58 लाख की मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक में घूमती हैं। कंगना के पास 98 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार और 53 हजार रुपए का एक वेस्पा स्कूटर भी है। कंगना के पास सोने-चांदी के गहनों व अन्य सामान की भी भरमार है। उनके पास

हिमाचल में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। छह दिन चली इस प्रक्रिया में लोकसभा की चार सीटों के लिए 51 और विधानसभा उपचुनाव की छह सीटों के लिए 33 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा के लिए सबसे ज्यादा 15 नामांकन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आए हैं। यहां भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के सतपाल रायजादा में मुख्य मुकाबला संभावित है। मंडी और कांगड़ा, दोनों क्षेत्रों में 14-14 नामांकन दाखिल किए गए हैं। मंडी में विक्रमादित्य सिंह के सामने कंगना रणौत हैं, तो कांगड़ा में आनंद शर्मा की भिडं़त राजीव भारद्वाज से है। शिमला में सबसे कम आठ नामांकन दाखिल हुए हैं। शिमला सीट पर माकपा और आप के समर्थन के बाद कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। यहां कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी, तो भाजपा से सुरेश कश्य

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा और बठिंडा जिला पुलिस ने पंजाब और दिल्ली में बठिंडा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार...

उत्तर प्रदेश की वीरांगना धरती झांसी में मंगलवार को आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की बरसात करते हुए कहा कि एक साल में हर परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे...खटाखट खटाखट। यहां क्राफ्ट मेला मैदान ...

गाजा में मानवीय संकट को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में खुलकर निंदा की है। भारत ने कहा कि किसी भी स्थिति में नागरिकों की मौत को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा...

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीएसआरआई) के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार से भेंट की। इस दौरान पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि वर्तमान में गतिमान चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वा

मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की उपलब्धियां बढ़ती जा रही हैं। महिला खिलाडिय़ों के साथ अब पुरुष खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हंै। इसी कड़ी में 14 से 21 मई तक ताशकंद उज्बेकिस्तान में होने वाली चतुर्थ सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी के दो पुरुष खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। 14 से 21 मई तक उज्बेकिस्तान के

लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने आम लोगों को देश के हालात के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को ‘वॉशिंग मशीन का कालू जादू’ अभियान शुरू किया है। आप ने अपने इस अभियान के जरिए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में भाजपा को घेरने की कोशिश की