हिमाचल समाचार

पाकिस्तान की सरहद से चिट्टा लेकर तस्कर अब शिमला पहुंच रहे हैं। सोमवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि पाकिस्तान की सरदह से चिट्टा लेकर शिमला पहुंचे थे, लेकिन शिमला पहुंचते ही शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामलों में अंतरराज्जीय तस्करों को

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए फील्ड में उतरने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि किसानों के हित में सिर्फ उनकी सरकार ने काम किया है। सीएम ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन हक़ीक़त यह है कि भाजपा शासित किसी भी राज्य में किसान भाजपा से खुश नहीं। केंद्र की भाजपा सरकार से नाराज़ किसान तो देशभर में आंदोलन भी कर रहे हैं। हिमाचल में सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों और पशुपालकों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिये क

इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे के बीच नई विमान सेवा का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। जैसे ही इंडिगो एयरलाइंस का विमान गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो अग्निशमन की गाडिय़ों ने पानी की बौछार से फ्लाइट का स्वागत किया। गगल हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से इस विमान सेवा से आए यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। गगल हवाई अड्डे पर भारतीय

आबकारी और कराधान विभाग ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने वोट में बदले प्रलोभन मिलने की स्थिति में विभाग के टॉल फ्री नंबर पर संपर्क करने का आह्वान किया है। राज्य आयुक्त युनुस ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि अवैध शराब बांटने के मामले संज्ञान में आने पर टॉल फ्री नंबर 18001808062, दूरभाष नंबर 0177-2620426 और व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426 सहित मेल पर साझा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह के अवैध कारनामों को जागरूक लोगों की मदद से रोका जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता पहचानपत्रों के आबंटन में देरी पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दस मई 2023 से अब तक कुल नए मतदाताओं की संख्या एक लाख 81 हजार 509 दर्ज है। जबकि वितरित ईपीआईसी कार्डों की कुल संख्या एक लाख 67 हजार 135 है। उन्होंने डीईओ को डाक विभाग से नियमित रूप से मतदाता कार्डों की वास्तविक डिलीवरी सुनिश्चित करने के

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मशाला के नरवाणा में आयोजित भाजपा की परिचय बैठक में दावा किया कि जून माह में केंद्र के साथ हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार तो अल्पमत में है, विधानसभा में भाजपा के विधायकों को निष्कासित ...

लाहुल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि इससे उनके 10 हजार के करीब समर्थकों का विश्वास टूटा है। कांग्रेस पार्टी को छोडक़र उन्होंने अपने समर्थकों को नाराज किया है। अब नए परिवार में समन्वय बिठाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा पुराने भाजपा नेताओं की नाराजगी के कारण रवि ठाकुर को भाजपा कैडर के कितने वोट मिलते हैं, यह देखना भी दिलचस्प होगा। यही नहीं, भाजपा ने लाहुल-स्पीति के पूर्व मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय का टिकट काटा है। इससे खफा होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मार्कंडेय फिर भी चुनावी रण में कूद पड़े हैं। अब

शिमला - हिमाचल प्रदेश मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में यहां की जनता की सेवा करेंगी। कांग्रेस के लोग उनके बारे में दुष्प्रचार करने में लगे हैं। कंगना ने कहा कि स्पष्ट किया कि मंडी में उनका कार्यालय होगा...

शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश की महिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही नीतियों, निर्णयों, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट होकर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर करने के लिये चुनावों में एकजुटता से काम करेंगी...