हिमाचल समाचार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि प्रदान करना शुरू की है, लेकिन भाजपा नेता इस योजना को रुकवाने के लिए जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की परेशानियों से भली-भांति परिचित हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि आम आदमी की परेशानियों को समाप्त करने के लिए मात्र 14 माह के कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने भरपूर प्रयास किए हैं। जनकल्याण का एक नया

हिमाचल-पंजाब राज्यों को जोडऩे वाला महत्त्वपूर्ण चक्की सडक़ पुल गुरुवार से अंतत: बसों व बड़े वाहनों के लिए खोल ही दिया गया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला ने इस बारे में डीसी कांगड़ा व डीसी पठानकोट को पत्र लिख कर चक्की पुल को बसों के लिए खोलने के बारे में सूचना दे दी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने इस पुल को बसों व बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने पत्र में लिखा है कि बसों व अन्य बड़े वाहनों के पुल के गुजरने के बाद पुल की समीक्षा की जाएगी और 15-20 दिनों के बाद भारी व लोडिड ट्रक या अन्य भारी वाहन भी इस पुल से जाने-आने की जानकारी दी जाएगी। यह चक्की सडक़ पुल लगभग अढ़ाई वर्ष बाद बसों व बड़े वाहनों के लिए खुला है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते जगतसुख के कालू नाले में गुरुवार दोपहर बाद हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से एक जेसीबी आपरेटर दब गया है। सूचना मिलते ही मनाली एसडीएम रमन शर्मा, डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि व्यक्ति को बाहर निकाला जा सके। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

केएल ठाकुर की एंट्री के बाद से नालागढ़ भाजपा में मचा घमासान शांत होने का नाम नही ले रहा है। पूर्व विधायक लखविंद्र राणा खुले तौर पर केएल ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। यही वजह रही की गुरुवार को केएल ठाकुर के स्वागत समारोह से लखविंद्र राणा समेत मंडल भाजपा ने किनारा कर लिया। केएल ठाकुर की एंट्री के खिलाफ मुखर हुए लखविंद्र राणा को शांत करने के लिए बीते दिनों भाजपा

पांवटा साहिब के माजरा थाने की पुलिस टीम ने एसडीपीओ पांवटा आईपीएस अदिति सिंह के नेतृत्त्व में एक बार फिर शराब बेचने का धंधा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पवन पुत्र मोहन लाल निवासी कोलर के घर से 61 पेटी देसी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टैग, आठ पेटी इंपीरियल ब्लू और तीन पेटी बीयर ट्यूबरग कुल 982 बोतलें बरामद करने में कामयाबी हासि

कांग्रेस के बागी विधायकों को विधानसभा उपचुनावों में भाजपा टिकट दिए जाने से उत्पन्न रोष के स्वर ऊना जिला में भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। गगरेट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए चैतन्य शर्मा को कांग्रेस के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वहीं, कुटलैहड़ में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व उनके समर्थक भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की नाराजगी परेशानी का सबब

हिमाचल में हाई कोर्ट और जिला न्यायालयों के अलावा अब राजस्व अदालतें भी अब वीडियो कान्फे्रंसिंग का इस्तेमाल करेंगी। इस बारे में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से फाइनांशियल कमिश्नर अपील्स, डायरेक्टर लैंड रिकार्ड, सभी मंडल आयुक्त, बंदोबस्त अधिकारियों, जिलाधीशों, एसडीएम तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को लिखित आदेश जारी हुए हैं। कुलदीप सिंह बनाम हिमाचल

शिमला। संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलेते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना हुई है, जिसे चाहे जेल में...

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिन 29 से 30 मार्च को मौसम करवट लेगा। इस दौरान इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश...