पड़ोस

चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में तीन दिवसीय वार्षिक रोज़ फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। यहां सेक्टर 16 के जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में इस श्जीरो वेस्टश् रोज़ फेस्टिवल का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित ने किया।

पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने असम के अलग-अलग जिलों से चार साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार करके एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन जॉब फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर...

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह, मजदूर मोर्चा पंजाब के प्रधान लखबीर सिंह बोबी, किसान मजदूर संगठन के परमजीत सिंह खानपुर, पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रिंसीपल सर्बजीत सिंह, भीम आर्मी के प्रधान संतोख सिंह, सीपीआई तहसील खरड़ के हरमेल सिंह ने संयुक्त तौर पर एडीसी मोहाली के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र दिया, जिसमें ईवीएम का लोकसभा चुनाव 2024 में उपयोग न

अयोध्या गई आस्था स्पेशल ट्रेन के गुरुवार को वापस चंडीगढ़ पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने रेलवे स्टेशन पर फूल वर्षा कर तथा ढोल नगाड़े बजाकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। जितेंद्र मल्होत्रा ने यात्रियों से उनका कुशल क्षेम पूछा व यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अयोध्या श्री रामलीला के दर्शन कर लौटे यात्रियों में बहुत उत्साह था तथा खुशी के आंसू तक झलक आए। यात्रियों ने अपने अनुभव अनुभव बताए, पूरा माहौल राममय बना हुआ था। वातावरण जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया था। इस अवसर पर जतिंदर मल्होत्रा ने इस यात्रा के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, सभी कोच लीडरों तथा यात्रियों को बधाई दी जो दर्शन करके लौटे हंै।

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल के विरुद्ध कांग्रेस के विधायकों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से रद्द हुआ। सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पहले वर्ष 2021 में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया

टांडा पुलिस को जिला पुलिस मुखी सुरिंदर लांबा के दिशा-निर्देशों अधीन नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई, जब एक व्यक्ति डेढ़ किलो अफीम के साथ पुलिस ने काबू किया। डीएसपी हरजीत सिंह रंधावा थाना मुखी टांडा इंस्पेक्टर गुरिंदर जीत सिंह नागरा ने बताया कि बस्ती बोहडां चौंकी इंचार्ज एएसआई राजविंदर सिंह की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय मोरिया पुत्र निरंजन दास निवासी मकान नंब

बढ़ती हुई महंगाई को लेकर बुधवार को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन पंचकूला के रेड बिशप में किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आज बढ़ती हुई महंगाई का ...

पंजाब सरकार द्वारा राज्य को दुनिया भर में पर्यटन केंद्र के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू किए गए वैश्विक अभियान के हिस्से के रूप में सात दिवसीय रंगला पंजाब मेला अमृतसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 23 फरवरी को खालसा कालेज अमृतसर में आयोजित होने वाले एक बड़े रंगारंग कार्यक्रम से होगी। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय बॉलीवुड गायक सुखविंदर दर्शकों का चेहरा होंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कैबिनेट मंत्री और बड़ी हस्तियां मेले का जश्न मनाएंगी। डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने मेले की तैयारियों की समीक्षा करते

चंडीगढ़ के एएनटीएफ.-पुलिस स्टेशन ने एसपी अपराध एवं मुख्यालय केतन बंसल की निर्देशानुसार डीएसपी क्राइम उदयपाल सिंह की मार्गदर्शन अधीन एसएचओ इंस्पेक्टर सतविंदर की देखरेख में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस करवाई में पुलिस ने एक भारतीय और दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर 105.05 ग्राम कोकीन की क्रैक बॉल्स और 19.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसपी केतन बंसल ओर डीएसपी उदयपासल सिंह ने