पड़ोस

पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने चार अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ स्नैङ्क्षचग की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्नैचरों का एक समूह सक्रिय है जो छुरी (दात) का उपयोग करके लोगों से कीमती सामान छीनता है। स्वपन शर्मा ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निर्दिष्ट क्षेत्र में जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप 40 क्वार्टर के पास से संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गौरव उर्फ गोरी निवासी जालंधर, राज कुमार उर्फ नागराज निवासी जिला बेहराइच उत्तर प्रदेश, कुंवर बहादुर निवासी जालंधर और रोहित अरोड़ा निवासी जालंधर को गिरफ्तार किया है।

राज्य में सडक़ हादसों को कम करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को देश की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स के 129 हाईटैक वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी शुरुआत जालंधर के पीएपी ग्राउंड से की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लिए आज यह ऐतिहासिक पल है, क्योंकि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित फोर्स की शुरुआत करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस फोर्स के गठन और उसके बाद लोगों को समर्पित करने में सभी अधिकारियों ने अहम रोल अदा किया है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की है कि यह फोर्स लोगों की वेश कीमती जानें बचाने और यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने में बहुत बड़ा रोल अदा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोर्स के गठन का विचार रातोंरात नहीं आया, बल्कि इस गंभीर समस्या के गंभीर स्व. आलोचना का नतीजा है।

चंडीगढ़ की राजनीति में दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन (83 साल) पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार शाम को हरमोहन धवन का मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। हरमोहन धवन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। यहां राजकीय सम्मान के साथ धवन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हरमोहन धवन के पारिवारिक लोगों के अ

चंडीगढ़ नगर निगम में आने वाली 30 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव से पहले जहां राजनितिक पार्टियों की ओर से अपने पार्षदों को दल-बदल की राजनीति से बचाने के लिए पुरे प्रयास किए जा रहे है, वहीं इन चुनावों में शहर के मेयर को लेकर राजनीति के गलयारे में उत्सुकता का महौल बना हुआ है। इन चुनावों को लेकर आप-कांग्रेस के गठबंधन के बाद भाजपा के लिए मेयर की सीट पक्की रखने के सपनों की उड़ान पर मुश्किल खड़ी कर दी है, वहीं चुनाव में दोनों पार्टियों के पार्षदों के स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद दल बदलने की राजनीति से डरे हुए है। इसी डर की वजह से आप तथा कांग्रेस पार्टी के पार्षद पिछले लंबे समय से पंजाब की सैर पर है। उधर भाजपा के पार्षद भी चंडीगढ़ के बाहर पंचकूला या अन्य स्थान पर भेजे हु

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के नए बस स्टैंड सिवाह से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पानीपत में पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की, ताकि लोग अपनी कार व निजी वाहनों को छोड़ सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर सकें। सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। पानीपत में

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के महान योद्धाओं, माई भागो-महिला सशक्तिकरण और पंजाबी संस्कृति को दर्शाती झाकियां रविवार को साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले की सडक़ों पर निकलीं और लोगों पर गहरी छाप छोड़ी। कुराली में प्रवेश करते ही जोधा सिंह मान (कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता) के नेतृत्व में झाकियों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब का इतिहास और संस्कृति अद्वितीय है और इसे कोई कम नहीं आंक सकता। उन्होंने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के लिए तैयार की गई झांकियों, जिन्हें वहां प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं थी, उनको पंजाब के लोगों को दिखाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की।

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 जनवरी को पानीपत से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल नौ शहरों के निवासियों को सुगम परिवाना का लाभ पहुंचाना है...

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सडक़ों की निगरानी करेगी।

विधायक कुलवंत सिंह ने गुरुवार को सेक्टर 71 में विकास कार्यों को गति देते हुए कारगिल पार्क में कार्यों की शुरुआत की। पार्षद सरबजीत सिंह समाना और विधायक कुलवंत सिंह ने वार्ड के कारगिल पार्क में 49.3 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बता दें कि विधायक कुलवंत सिंह द्वारा शुरू किए गए कार्यों में फुटपाथ की मरम्मत, कारगिल पार्क में गंदगी वाले ट्रैक को पक्का करना, टाइल्स की मरम्मत करना और पार्क में योग शेड स्थापित करना शामिल है। इस मौके पर बोलते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि कारगिल पार्क में बंद पड़े फब्बारों की मरम्मत क