पड़ोस

मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर किसानों की मांगों के प्रति अपना पूरा सर्मथन व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को सेक्टर तीन में पंजाब और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से एक विरोध धरना आयोजित किया गया। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्वक...

पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि शुक्रवार को का दिन हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा को करीब 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात देकर प्रदेश के विकास को नई गति दी है। इसके लिए हर प्रदेश वासी प्रधानमंत्री का आभारी है। विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अनाज मंडी रादौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि द्वारा नई दिव्यांग पेंशन व बुढ़ापा पेंशन धारकों को प्रमाण प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, खिलाडिय़ों और वीरों की धरती हरियाणा को आज एक बार फिर से 9770 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शुक्रवार को देश के 22वें एम्स की घोषणा को मूर्तरूप देते हुए जिला रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास किया। यह संस्थान हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में मील का पत्थर साबित होगाए जो हरियाणावासियों तथा अन्य प्रदेशों के लोगों को उच्च स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य

चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम में पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को जीएमसीएच परिसर सेक्टर-48 यूटी में एमबीबीएस छात्रों के लिए हॉस्टल ब्लॉक के शिलान्यास समारोह के साथ एक मील का पत्थर स्थापित किया। समारोह में किरण खेर संसद सदस्य चंडीगढ़, राजीव वर्मा, प्रशासक के सलाहकार, डा. विजय एन ज़ादे, सचिव इंजीनियरिंग, अजय चगती स्वास्थ्य सचिव और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। ए यह महत्वपूर्ण अवसर स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद के आह्वान के दौरान मोहाली में मिलाजुला असर देखने को मिला। इस बीच खरड़, कुराली, डेराबसी, लालडू में बड़ी संख्या में दुकानें बंद रहीं। मोहाली में मार्केट की दुकानें खुली रही और यातायात भी सामान्य रहा। इस बीच, बसें बंद रहीं, जबकि पेट्रोल पंप हमेशा की तरह खुले रहे। इस बीच सडक़ों पर यातायात सामान्य दिनों की तरह जारी रहा और किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आई। मोहाली में गुरुद्वारा सिंह शहिंदा के सामने किसान यूनियनों और अन्य संगठनों द्वारा सडक़ को अवरुद्ध कर दिया गया और यातायात वैकल्पिक मार्गों से गुजरता रहा। .

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हलका सढौरा प्रभारी चौधरी, खिला राम नरवा, जिला अध्यक्ष एससी सेल यमुनानगर के सुरेश कन्हारी ने हलका सढौरा के गांव नोहशरा शामपुर में सभी हलका सढौरा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और मीटिंग में सभी पदाधिकारियों को सुचारू रूप से पार्टी के प्रचार-प्रसार करने को कहा गया और श्री सुरेश ने सभी हलका सढौरा के पदाधिकार्यों को पार्टी की सदस्य

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के दौरान भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान एसकेएम भारत के सदस्य और दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बंद के दौरान मुख्य धरना प्रदर्शन बिजली घर चौक टांडा में हुआ। जहां सुबह 11 बजे कर्मचारी संगठन के साथ मिल कर मोदी सरकार का पुतला फूंकते हुए हाईवे को शाम बजे तक जाम रखा गया। इस मौके विभिन्न किसान संगठनोंए ट्रेड यूनियनोंए कर्मचारी संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान प्रधान चौहान के साथ लोक इन्कलाब मंच से हरदीप खुड्डा, एंप्लाइज फेडरेशन एटक से सतनाम सिंह,

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान संगठनों के आंदोलन पर गुरुवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की हरियाणा सरकार नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से मांग है। उन्होंने किसानों...

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों ने गुरुवार को चौलांग टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करते हुए किसान आंदोलन के लिए दिल्ली जा रहे किसानों के साथ शंभू सीमा पर भाजपा सरकार द्वारा की जा रही धक्केशाही का जोरदार विरोध किया। इस बीच किसान संगठनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक टोल बंद कर दिया और वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए गुजरने दिया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसकेएम भारत के सदस्य एवं दोआबा किसान कमेटी पंजाब के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान के साथ वक्ताओं ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चौहा