भारत बंद पर टांडा में हाई-वे जाम

By: Feb 17th, 2024 12:05 am

निजी संवाददाता— टांडा उड़मुड़

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के दौरान भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान एसकेएम भारत के सदस्य और दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बंद के दौरान मुख्य धरना प्रदर्शन बिजली घर चौक टांडा में हुआ। जहां सुबह 11 बजे कर्मचारी संगठन के साथ मिल कर मोदी सरकार का पुतला फूंकते हुए हाईवे को शाम बजे तक जाम रखा गया। इस मौके विभिन्न किसान संगठनोंए ट्रेड यूनियनोंए कर्मचारी संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस दौरान प्रधान चौहान के साथ लोक इन्कलाब मंच से हरदीप खुड्डा, एंप्लाइज फेडरेशन एटक से सतनाम सिंह, टेक्निकल सर्विस यूनियन से प्रधान दिलबर सैनी, ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एंप्लाइज फेडरेशन से सुखदेव जाजा, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन से गुरमीत सिंह, बीकेयू राजेवाल से मंजीत खानपुर, सीटू जिला उपप्रधान रविंदर सिंह राही, आंगनबाड़ी यूनियन ब्लॉक प्रधान जसविंदर कौर मुनक, तर्कशील सोसायटी से राम लुभाया, सरपंच यूनियन के प्रधान सुखविंदर जीत सिंह झावर, डीटीएफ से मंजीत सिंह, जीटीयू से सरबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकेरियां में मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी

मुकेरियां। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा दिए गए भारत बंद के समर्थन में कुल हिंद किसान सभा, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू और कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन तहसील मुकेरियां ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्रवाई का नेतृत्व सरबजीत कौर, सुरेश कुमार और रघबीर सिंह पंडोरी ने किया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के राज्य प्रेस सचिव आशा नंद भी शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मु_ी भर पूंजीपतियों या बहुराष्ट्रीय निगमों के हितों के लिए आम लोगों को मारने की नीतियां लागू कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App