
पंचकूला। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश का दौर अधिक तीव्र रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 17 अगस्त को सुबह 8.57 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़...