अंतरिक्ष मॉल के मालिक को सम्मान

By: Jan 8th, 2017 12:05 am

हमीरपुर – शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं अंतरिक्ष मॉल के मालिक सुनील ठाकुर शनिवार को सम्मानित किए गए। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। वर्षाें से सुनील ठाकुर समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के अंतरिक्ष मॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सुनील ठाकुर को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील ठाकुर की पत्नी सीमा ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूर्व भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम ठाकुर ने सुनील ठाकुर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों का व्याख्यान किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बताते चलें कि शहर के प्रसिद्ध अंतरिक्ष मॉल के मालिक सुनील ठाकुर प्रसिद्ध व्यवसायी होने के साथ ही एक समाजसेवी भी हैं। मुंबई व आस्ट्रेलिया में उनका अपना कारोबार है। वहां से भी वह हिमाचल की सेवा करते रहते हैं। समाजसेवा से जुड़े कार्यों के लिए वह विदेश से भी सहायता उपलब्ध करवाते हैं। उनके समाजसेवा के प्रति किए गए सराहनीय कार्यों के चलते पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। कुछ दिन पहले जिला के कोहीं गांव में लोगों के सहयोग से आयोजित की जा रही एक भागवत कथा के लिए भी उन्होंने 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की थी। लोगों द्वारा जोड़े गए रुपए भागवत कथा के संचालन के लिए प्रर्याप्त नहीं थे। सुनील ठाकुर द्वारा दी गई राशि के कारण भागवत कथा का विधिवत रूप से संचालन हो सका। इसके साथ ही कई अन्य सामाजिक कार्यों के लिए भी वह हमेशा तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाजसेवा के प्रति उनकी सोच को सलाम किया। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि सभी लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और समाजसेवा के क्षेत्र में सभी को अपना अहम योगदान देना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App