दिल्ली में कोहरा; लेट पहुंची 17 ट्रेन, दो रद्द

By: Jan 17th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली— राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे के कारण ट्रेन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। इससे रेलयात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने वाली 17 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि छह ट्रेनों को पुनर्निधारित समय पर चलाया जा रहा है। इसके अलावा दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान रविवार के 8.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहने का अनुमान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App