बीसीसीआई का माही को समर्पित वीडियो

By: Jan 7th, 2017 12:04 am

मुंबई—भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित करते हुए शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें धोनी के करिश्माई नेतृत्व की कई झलकें दिखाई गई हैं। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में मिस्टर कूल धोनी के मैदान पर लिए गए बहुत से साहसिक निर्णय समेत खेल के कुछ अविस्मरणीय पलों को दिखाया गया है। दो मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में धोनी के कई यादगार लम्हों के बीच श्रीलंका के खिलाफ 2011 में वनडे विश्वकप फाइनल में लगाए गगनचुंबी छक्के को दिखाया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App