रोपा गांव में ढांक से गिरा ग्रामीण, मौत

By: Jan 16th, 2017 12:05 am

बंजार —  मंगलौर पंचायत के रोपा गांव के एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ढांक से गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार खेम देव पुत्र दुला राम रोपा निवासी है। वह शनिवार रात फागूधार से अपने घर की ओर जा रहा था कि रास्ते में उसका पैर फिसला और ढांक से गिर गया। परिवारजनों ने जब घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की तो वह ढांक के नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिवारजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल बंजार पहुंचाया। ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App