होमगार्ड्स जवानों को एकमुश्त एरियर

By: Feb 15th, 2017 12:15 am

newsसुंदरनगर —  हिमाचल प्रदेश के तकरीबन आठ हजार होमगार्ड्स के लिए राहत भरी खबर है। गृह मंत्रालय ने पिछले करीब डेढ़ साल से लंबित एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त कर दिया है। कंपनी कमांडर सुंदरनगर बली राम ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। एरियर एकमुश्त में दूसरी मर्तबा जारी हुआ है, जिससे एक-एक होमगार्ड के हिस्से एक-एक लाख रुपए राशि आई है। दूसरी तरफ अभी तक चार-पांच माह से वेतन की राशि मुहैया नहीं हुई है, जिससे होमगार्ड्स को काफी परेशानियां हो रही हैं। वहीं, उत्तराखंड के लिए 2500 होमगार्ड्स सूबे से रवाना हो गए हैं, जोकि 19 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद वापस ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। गौर रहे कि प्रदेश में होमगार्ड्स पुलिस विभाग के जवानों संग राउंड दी क्लॉक ड्यूटी पर सेवारत हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने होमगार्ड्स के लिए पेंशन की व्यवस्था नहीं की है। इस तरह होमगार्ड्स खाली हाथ सेवानिवृत्त होने को विवश हो रहे हैं। होमगार्ड्स के जवानों ने अन्य राज्यों की तर्ज पर पुलिस जवानों की भांति तमाम मुहैया प्रदान करवाने का आग्रह किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App