छबोली में फंदे पर झूली महिला

By: Mar 15th, 2017 12:10 am

NEWSआनी— आनी के छबोली गांव में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।  पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला को उसका पति तंग करता था। उल्लेखनिय है कि चवाई पंचायत के प्रधान ने सोमवार को आनी थाने में सूचना दी कि गांव की एक महिला का शव सेब के बागीचे में पेड़ से लटका हुआ है। महिला की पहचान चिंतामणि पत्नी बाल कृष्ण निवासी छबोली के रूप में हुई है। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि उक्त मामले में महिला के पति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App