चुनावी हलचल

By: Apr 13th, 2017 12:01 am

( सूबेदार मेजर (से.नि.) केसी शर्मा, गगल )

हिमाचल प्रदेश की आगामी विधानसभा के चुनाव को लेकर अभी से कई अटकलें लगने लगी हैं। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है और इसी बीच प्रदेश की विभिन्न पार्टियों ने चुनावी कवायद शुरू भी कर दी है। मुख्यमंत्री भी चुनाव के बारे में अपनी आम तकरीरों में संकेत दे चुके हैं। चुनाव भी एक संवैधानिक प्रक्रिया है और इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपेक्षाओं को हिमाचली समाज बखूबी महसूस करते हुए चुनावी प्रक्रिया के जरिए इसे व्यक्त भी करता रहा है। जनता किसको अपना मत देती है, यह उसका अधिकार है, लेकिन इस बात का ध्यान प्रत्येक मतदाता को रखना होगा कि अपना मत विकास के पक्ष में करें। प्रदेश उन्नति करे, समृद्धि प्राप्त करे, हमारी इच्छा सदैव यही रही है और रहनी भी चाहिए। यह इच्छा तभी पूरी होगी, जब जनता चुनाव में अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करेगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App