समुद्री डाकुओं के कब्जे से छुड़ाए आठ भारतीय

By: Apr 13th, 2017 12:01 am

मोगादिशु— सोमालिया की सेना ने समुद्री डाकुओं द्वारा कब्जे में लिए गए आठ भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भारतीय नाविकों का पिछले हफ्ते अपहरण किया गया था। होब्यो शहर के मेयर अब्दुल्ला अहमद अली ने बताया कि समुद्री डाकुओं ने एक छोटे गांव में नाविकों को छिपा रखा था। इस अभियान में चार डाकुओं को गिरफ्तार भी किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App