जवाली में रथ यात्रा का इस्तकबाल

By: Jun 30th, 2017 12:05 am

जवाली —  भाजपा की परिवर्तन रैली का जवाली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा के लिए चलाई जा रही रथ यात्रा का 32 मील पहुंचने पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा में सवार प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज  महामंत्री कृपाल परमार व जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर को फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, प्रदीप वर्मा,  मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष रवि, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु बाला, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष केवल व मंडल अध्यक्ष यशपाल,  भाजयुमो महासचिव कवि, नितिश, शिंटू उपस्थित रहे।  इससे पहले जवाली में पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भाजपा जिला नूरपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में विकास ठप होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जवाली में बाप-बेटा मिलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नीरज भारती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जवाली के विधायक विकास के नहीं अपितु फेसबुक के विधायक बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर गाय माता, मंत्रियों सहित आम जनता पर अभद्र कमेंट करते हैं और जनता की मर्यादाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य योगराज मेहरा ने भी अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जवाली क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ कर रह गया है। नीरज भारती को मात्र विदेशों की सैर करने में मस्त हैं जबकि जनता मुश्किलों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र जवाली में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी का बुरा हाल है। विकास के नाम पर बाप-बेटा जनता को गुमराह करने पर तुले हुए हैं। जवाली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को अर्जुन सिंह ने तलवार, गुर्ज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रथयात्रा प्रभारी कृपाल परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु मिश्रा, संगठन मंत्री संजय ठाकुर, पवन राणा, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का, डल्हौजी की पूर्व विधायक रेणु चड्डा, प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सदस्य पं. विपन शर्मा, प्रदेश भाजयुमो पूर्व मीडिया प्रभारी एवं भाजपा नेता अभिजीत जंबाल, भाजयुमो ब्लॉक जवाली के उपाध्यक्ष राजिंद्र कौंडल, अंकुर बड़वाल, दिनेश निखिल, गुरदीप सिंह, पंकज डोगरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App