राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग, शिमला

By: Jun 28th, 2017 12:07 am

ब्रज लाल प्रिंसीपल

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग, शिमलाराजधानी शिमला के प्रवेश द्वार पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग प्रकृति की गोद में स्थित है।

ऐतिहासिक झलक

ठियोग कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वतंत्रता से पूर्व एक प्राथमिक पाठशाला के रूप में अस्तित्व में आई, जिस का संचालन ठियोग रियासत के राणा द्वारा किया गया था। देश आजाद होने के बाद यह ऊपरी शिमला का पहला कन्या विद्यालय था। हिमाचल सरकार ने 1961 में इसे स्तरोन्नत कर चुंडू नामक स्थान पर हायर सेकेंडरी के रूप में ट्रायल आधार पर चलाया था। वर्ष 2005 में स्थानीय जनता के अथक प्रयत्नों से राजकीय कन्या उच्च पाठशाला का दर्जा बढ़ाकर इसे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बना दिया गया और अपने इस वर्तमान सफर में इस विद्यालय ने अनेकों डाक्टर, इंजीनियर,अध्यापक नेता, समाजसेवक, कृषक अधिवक्ता एवं उच्च अधिकारी जैसी प्रतिभाएं दी हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियां

विद्यालयों में वर्तमान में 563 छात्राएं जमा दो तक शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यहां अनिवार्य विषयों के अतिरिक्त संगीत, गृह विज्ञान कम्प्यूटर तकनीक  के अलावा पर्यटन विषय की शिक्षा भी दी जा रही है। जमा दो स्तर पर मानविकी विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों को पढ़ाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कन्या विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पाठशाला की छात्रा सपना ने मानविकी संकाय में प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत- प्रतिशत रखकर पूरे प्रदेश में मिसाल कायम की है। यही नहीं, स्कूल की 20 मेधावी छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लैपटॉप प्रदान किए गए हैं।

खेलकूद के क्षेत्र में उपलब्धियां…

शिक्षा के अतिरिक्त खेलकूद के क्षेत्र में भी की छात्राओं ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। विद्यालय की छात्रा शिवाली चंदेल ने चंडीगढ़ में आयोजित कराटे की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पूरे प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। विद्यालयों की छात्राओं सीमा, प्रोमिला खाची, अक्षिता राठौर एवं अमिता ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की खो-खो स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर में हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।  छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और वालीबाल के अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं में खंड स्तर से लेकर जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जो कि स्कूल के लिए खेल प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है!

बाल सम्मेलन में विद्यालयों की उपलब्धियां ः विद्यालय की छात्राओं पूजा, दिव्या, प्रीति कंवर एवं अनुपमा ने बाल विज्ञान सम्मेलन के तहत आयोजित मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अपने-अपने आयु वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान क्रियाकलाप स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा शीतल तेगटा की गतिविधियों को पूरे जिला शिमला में वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान प्राप्त हुआ, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

क्या कहते हैं प्रधानाचार्य

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में पूरा वर्ष विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाती हैं। छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने के लिए पूरे विद्यालय को चार सदनों में बांटा गया है। गतिविधियों के सही संचालन के लिए प्रारंभ में ही एक क्रियाकलाप कैलेंडर तैयार किया जाता है। विभिन्न सदनों के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, एकांकी एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाकर छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का ही परिणाम था कि विद्यालयों की एक छात्रा शाईन ने दूरदर्शन पर आयोजित की गई नृत्य प्रतियोगिताएं ‘किसमें है कितना दम’ में उत्तरी भारत में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाई थी।

विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सौ छात्राओं का दस्ता है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्राओं में राष्ट्रभक्ति नेतृत्व अनुशासन तथा नैतिक मूल्य का संवर्धन किया जाता है ताकि उन्हें भविष्य में अच्छा इनसान बनाया जा सके। विद्यालय में ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाता है ताकि इस भू-धरा को अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

-रोहित सेम्टा, ठियोग

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App