अफसरों के पैसे पर कांग्रेसियों की मौज

By: Jul 19th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  —  पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जनादेश में नकारे गए कांग्रेस के तथाकथित नेता असंवैधानिक रूप से अफसरों को सर्किट  हाउस में बुलाकर कदमताल करवा रहे हैं। कई विभागीय अफसरों से अपने कार्यक्रमों के खर्चों के लिए पैसे ऐंठ रहे हैं।  इतना ही नहीं राजनीतिक दबाव बनाकर मार्गों में पैरापिट तथा डंगों के निर्माण पर करोड़ों की राशि बर्बाद कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन अफसरों पर भाजपा की कड़ी नजर है। सत्ता में आते ही भाजपा ऐसे अफसरों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करेगी। हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी अधिकारी को राजनीतिक दबाव में गलत काम करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में परिवर्तन रथ यात्रा को जनता के मिले भारी समर्थन से उत्साहित पार्टी 22 जुलाई के बाद जनसंपर्क अभियान प्रदेश भर में शुरू करेगी। पार्टी के प्रमुख लोग हर मतदान केंद्र तक जाकर केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, जहां एक तरफ  केंद्र की उपलब्धियों का जिक्र होगा, पूर्व की भाजपा की प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का जिक्र होगा। वहीं, कांग्रेस की प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्षों के भ्रष्टाचार, माफिया राज फैला रही है, उसका भी विस्तार से जिक्र लोगों के साथ किया जाएगा। हर मंडल में जो विकास कार्य ठप पड़े हैं, उसका विवरण भी लोगों को देगा और जो भेदभाव किया जा रहा है, उसका जिक्र भी हर व्यक्ति से होगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App