गद्दी समुदाय पर सीएम की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण

By: Aug 12th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ— मुख्यमंत्री वीरभद्र द्वारा गद्दी समुदाय पर कि गई टिप्पणी की आग शांत होने का नाम नहीं ले रहा, जहां पूरे प्रदेश भर में गद्दी समुदाय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध हल्ला बोल रहे हैं, वहीं भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि गद्दी समुदाय पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए व्यंगयात्मक बयानबाजी से पूरे प्रदेश के ट्राईवल लोगों को अपमानित किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को माफी मांगनी चाहिए। यह बात रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष सूरत नेगी ने कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश एसटी मोर्चा मुख्य प्रवक्ता हाकिम नेगी, सह मीडिया प्रभारी तेजेंद्र नेगी, एसटी मोर्चा जिला किन्नौर अध्यक्ष परविंद्र नेगी व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हाल ही में कांगड़ा में गद्दी समुदाय के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को काले झंडे दिखा कर शांतिपूर्वक रोष प्रकट कर रहे थे। उस दौरान कांग्रेस के विधायक सुधीर शर्मा द्वारा गद्दी समुदाय के भोलेभाले लोगों पर लाठीचार्ज कर एक शर्मनाक कार्य किया गया है। इस शर्मनाक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। यदि मुख्यमंत्री गद्दी समुदाय पर की गई बयानबाजी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश एसटी मोर्चा पूरे प्रदेश में एकजुट होकर आंदोलन करेगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App