भूस्खलन के चलते उपमंडल संगड़ाह की सड़के बंद , कई बसे घंटों वीरान जगहों में फसीं

By: Aug 6th, 2017 6:27 pm

LOGO1संगड़ाह – सिरमौर जिला प्रशासन व् संबधित विभाग बेशक आए दिन बरसात अथवा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी के दावे कर रहे हैं । मगर जिला के दुर्गम उपमंडल संगड़ाह में बरसात के चलते गत माह से अब तक नौ बार मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप्प हो चुकी है तथा शनिवार मध्यरात्रि से रविवार बाद दोपहर तक एक बार फिर इलाके की मुख्य सड़कें बंद रही। क्षेत्र को जिला मुख्यालय नाहन व् प्रदेश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली इलाके की सबसे पुरानी संगड़ाह – नाहन सड़क पर मिनी सचिवालय के समीप व् दो अन्य स्थानों पर हुए भूस्खलन के चलते उक्त मार्ग रविवार बाद दोपहर 12 बजे तक बंद रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App