सेब ने संवारा बागबानों का कल

By: Aug 13th, 2017 12:05 am

कुल्लू – कृषि-बागबानी के लिए मशहूर जिला कुल्लू में इन दिनों सेब सीजन यौवन पर है। घाटी के बागबान बागीचों से लाल-रसीले सेब का तुड़ान कर उसे मंडियों में पहुंचा रहे हैं। जहां पर सेब के  दाम बागबानों को 50 से लेकर 70 रुपए तक मिल रहे हैं। सेब के दाम अच्छे मिलने से घाटी के बागबान गदगद हो उठे है। अच्छे दाम मिलने से घाटी के बागवानों की आर्थिकी भी काफी मजबूत हो रही है। बागबानों की मानें तो जिला की स्थानीय मंडियों सहित बाहरी मंडियों में अच्छी क्वालटी के सेब दाम बेहतर मिल रहे है। सब्जी मंडी बंदरोल में शुक्रवार को भी सेब के दाम 50 से 70-75 रुपए तक रहे। घाटी के प्रगतिशील बागबान हरि राम, तीर्थ चंद, वेद प्रकाश, रामनाथ, मनोहर ठाकुर, जीवन चंद, ठाकुर दास, हीरा लाल सहित अन्य का कहना है कि सेब के दाम इस वर्ष अच्छे मिल रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल सहित अन्य मंडियों में भी सेब के दाम अच्छे मिले हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में बागबानों को शुरुआती दौर से ही सेब के बेहतर दाम मिले हैं। अच्छे दाम मिलने से इस वर्ष घाटी के बागबानों ने अपनी आर्थिकी मजबूत की है। बागबानों की मानें तो नाशपाती के बाद अब सेब बागबानों की जेब भरने लगा है। घाटी में सेब सीजन पूरे चरम पर है।

नेपाली मजदूरों के सहारे सेब ढुलाई कार्य

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कुल्लू में नेपाल से आए मजदूर ही सेब ढुलाई का कार्य कर रहे हैं। नेपाल से आए मजदूर घाटी की चढ़ाई, ढलानों सहित अन्य जगहों से सेब पेटियों को मुख्य मार्गों तक पहुंचा रहे हैं। नेपाल से आए मजदूर अपने परिवार संग यहां सीजन खत्म होने तक ढुलाई में लगे रहते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App