अनाज मंडियों में किसानों को हर सुविधा

By: Sep 22nd, 2017 12:02 am

यमुनानगर —  जिला की सभी अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा धान की आवक एवं खरीद के कार्य को सूचारू रूप से करने के लिए अलग-अलग मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है व उच्चाधिकारियों को अलग-अलग मंडियों का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है। यह जानकारी उपायुक्त रोहतास सिंह खरब ने बताया कि धान की आवक एवं खरीद के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए यमुनानगर व जगाधरी अनाज मंडियों में धान की आवक व खरीद कार्यों तथा किसानों, व्यापारियों व मजदूरों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने व प्रबंधों की देखरेख करने के लिए तहसीलदार, जगाधरी को नियुक्त किया गया है व जगाधरी के उपमंडलाधीश को ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है। सरस्वती नगर की अनाज मंडी में हर प्रकार की देखरेख उप तहसीलदार, सरस्वती नगर करेगें तथा नगराधीश  को ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया। उन्होने बताया कि खारवन व लेदी अनाज मंडियों  के प्रबंधों की देखरेख उप तहसीलदार छछरौली करेंगें व इन मंडियों के ओवर आल इंचार्ज जिला राजस्व अधिकारी को नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर मंडी में तहसीलदार, बिलासपुर  की ड्यूटी लगाई गई है व ओवर आल इंचार्ज बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं । इसी प्रकार सढौरा व रसूलपुर मंडियों में तहसीलदार, बिलासपुर की नियुक्ति की गई है व इन अनाज मंडियों के ओवर आल इंचार्ज नगर निगम यमुनानगर, जगाधरी के आयुक्त होंगे। उन्होंने बताया कि रादौर अनाज मंडी की देखरेख के लिए रादौर के नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया व इस मंडी की ओवर आल इंचार्ज रादौर की उपमंडल अधिकारी होगी। इसी प्रकार जठलाना व गुमथला राव अनाज मंडियों में रादौर के तहसीलदार की नियुक्ति गई है और इन मंडियों की ओवर आल इंचार्ज भी रादौर की उपमंडल अधिकारी होगी। उन्होंने बताया कि छछरौली व खिजराबाद अनाज मंडियों के प्रबंधों की देखरेख तहसीलदार छछरौली व इन मंडियों के ओवर आल इंचार्ज जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नियुक्त किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App