हरियाणा के सभी गांव होंगे शिक्षित

By: Sep 21st, 2017 12:02 am

संकल्प से सिद्धि कार्यक्र म में सीएम मनोहर लाल ने की पंचायतों को 175 करोड़ की घोषणा

पंचकूला —  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को पढ़ी लिखी एवं छाप छवि वाली पंचयातें देकर देश के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करने के बाद पंचायती राज संस्थानों को शिक्षित से सक्षम और सामर्थ बनाने की दिशा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक संकल्प से सिद्धि नवभारत निर्माण के विजन को साकार करने के लिए कई विभागों के कार्य हस्तांतरित करने की घोषणाएं की। इसके लिए आरंभ में दोनों पीआरआई को 175 करोड़ रुपए का फंड हस्तांतरित किया जाएगा। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं आज जिला परिषद् पंचकूला के तत्वाधान में पंचातयी राज संस्थानों के  संकल्प से सिद्घि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए की।  इन घोषणाओं में ब्लॉक समितियों को वन विभाग का पौधारोपण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग का योग एवं व्यायामशालाओं के निर्माण का कार्य, जिला परिषदें को आगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण व संचालन का कार्य, शिक्षा विभाग का मिड-डे मील व विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना, परिवहन विभाग का बस क्यूशैल्टरों के निर्माण का कार्य, सिंचाई विभाग के  नहरों व माइनरों की गाद निकालने व खरपतवारों की सफाई करने का कार्य तथा स्वास्थ्य विभाग का उप स्वास्थ्य केंद्रों के रख-रखाव का कार्य शामिल है। पंचायती राज संस्थानों पीआरआई को और अधिक सशक्त बनाने और विकास कार्यों में उनकी भागीदारिता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में ग्राम खंड व जिला तीन स्तरीय पंचायती राज्य संस्थानों को छोटी सरकार कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कहा था भारत गांव में बसता है और गांव को विकसित व सुदृढ़ नहीं किया जाएगा, तब तक  संविधान में  दिए गए लोकतंत्र के अधिकारों के महत्व को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विकास कार्र्यों में केन्द्र व राज्य सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संस्थानों, प्रबुद्घ व साधन सम्पन्न लोगों को भी भागीदारिता हो, इसके लिए हरियाणा सरकार ने स्वःप्रेरित आदर्श ग्राम योजना लागू की है। हरियाणा का कोई भी व्यक्ति चाहे व देश  के किसी भाग या दूसरे देशों में रहता है, अपने पैतृक गांव को  अपनी सुविधा के अनुसार गोद लेकर विकास करवा सकता है। इसके लिए स्वरूप्रेरित आदर्श ग्राम योजना की वैबसाइट भी शीघ्र ही लांच की जाएगी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत देश में बुराईयों एव  कुरीतियों को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शपथ ने उपस्थित सदस्यों को दिलवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App