हरियाणा में ट्विटर कर रहा जनशिकायतों का समाधान

By: Sep 22nd, 2017 12:02 am

चंडीगढ़  —  हरियाणा में अब नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए सोशल मीडिया एक प्रभावी उपाय व टूल के रूप में कार्य कर रहा है। मई 2017 में शुरू होने के पश्चात से सोशल मीडिया पर शिकायतें मुख्यतः हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारिक हैंडल  के माध्यम से निपटाई गई, जिस पर लोगों का सकारात्मक रूख दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के कार्यालय की समर्पित टीम मुख्यमंत्री के ्टिवटर हैंडल पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी करके उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करती है। हरियाणा में सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों के किए जा रहे समाधान की नागरिकों द्वारा बार.बार प्रशंसा की जा रही गई। नागरिकों द्वारा मुद्दों व शिकायतों के निवारण के लिए नियमित रूप से सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया जा रहा है। वास्तव में कुछ मुद्दों व समस्याओं को तो कुछ ही घंटों में हल कर दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App