नाचन में कांग्रेस को संजीवनी

By: Oct 26th, 2017 12:10 am

चैलचौक  —  नाचन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर चौहान ने अपने समर्थकों के साथ इस बार पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया है। नाचन में दो बार निर्दलीय और एक बार हिविकां से नाचन में चुनाव लड़ चुके  दामोदर चौहान जनता के बीच एक दमदार चेहरा माना जाता है। माना जा रहा है कि दामोदर चौहान के कांग्रेस में शामिल हो जाने पर संजीवनी  मिलेगी।  नाचन कांग्रेस पार्टी के बिखरने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इसी बीच अब दामोदार दास की एंट्री कांग्रेस के नई ऊर्जा का काम करेगी।  दामोदर चौहान ने कहा कि वह पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मिलने के बाद उनके आदेशानुसार गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस करने के बाद औपचारिक इस बात की घोषणा करेंगे। बुधवार को चैलचौक में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशेष बैठक में दामोदर चौहान का कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह कौशल व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह ने कहा कि दामोदर चौहान का पार्टी में पूरा सम्मान होगा। लाल सिंह ने कहा कि पार्टी में कई ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने में उनका मार्गदर्शन कर आगे लाने का प्रयास किया है। इनमें ब्रह्म दास चौहान, सीता राम केसरी, प्रेम लाल गुड्डू, नरेश चौहान, भीम सिंह डोगरा, शिवानी चौहान, यदुपति और हेम राज आजाद आदि नेताओं के नाम शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App