भाजपा एससी मोर्चा ने तय की रणनीति

By: Nov 21st, 2017 12:02 am

पंचकूला — भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित मोर्चा, जिला पंचकूला की कार्यकारिणी बैठक भाजपा कार्यालय पंचकूला में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा जिला महामंत्री हरिंद्र मलिक, मोर्चा के प्रभारी हितेंद्र चौधरी, अंबाला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरनाम संधु मोर्चा महामंत्री राजेंद्र नूनीवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ईश्वर,  विस्तारक चंद्रमोहन फौजी व विस्तारक नरेंद डाबला एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्ण बराड़,पश्चिम मंडल अध्यक्ष रामफल पारखी उपस्थित रहे। सभा का संचालन दीप प्रज्वलन के साथ जिला मोर्चा अध्यक्ष, गुरनाम संधु ने राजनीतिक प्रस्ताव अधीन अनुसूचित जाति की बुढ़ापा पेंशन 55 वर्ष पूर्ण होने पर लागू करना तथा वरिष्ठ नागरिक आयु सीमा में पांच साल की छूट देने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App