हरियाणा में गन्ना पिराई जोरोंं पर

By: Nov 19th, 2017 12:02 am

दस सहकारी मिलों ने किया 90240 क्विंटल चीनी का उत्पादन

चंडीगढ़ – वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की दस  सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 17.59 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 90240 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 2.61 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 12200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 4.62 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 30430 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने 2.05 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9050 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 1.92 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9960 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि पानीपत सहकारी चीनी मिल ने एक लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4750 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 1.66 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 10575 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। करनाल सहकारी चीनी मिल ने 1.74 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9350 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 1.07 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2825 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी आठ प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल असंध ने 1.56 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 8000 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App