आने वाले सीरियल

By: Dec 24th, 2017 12:10 am

‘बेलन वाली बहू’

क्रिस्टल डिसूजा एक नए शो  ‘बेलन वाली बहू’ के साथ वापस आ रहे हैं। शो से हम यह कह सकते हैं कि यह एक विशिष्ट सास-बहू गाथा नहीं है।  महिला का किरदार क्रिस्टल डिसूजा और   क्रिस्टल डिसूजा की माता का किरदार भावना बलसवार का होगा।  पुरुष का किरदार धीरज सारना का होगा। धीरज के पिता की भूमिका मुश्ताक खान निभाएंगे। ‘बेलन वाली बहू’ शो मुख्य रूप से सास-बहू नाटक की रसोई की राजनीति पर आधारित है। इस सीरियल में डरावनी कॉमेडी भी होगी। शो रिलीज की तिथि अभी बताई नहीं  है, पर यह शो मार्च 2018 में शुरू होगा।

इश्क पकेजाह

जी  टीवी पर आगामी सीरियल ‘इश्क पकेजाह’  प्रसारित किया जाएगा। अदनान खान और कनिका मान, गुन कांसर और विनय जैन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे। जी टीवी में वैसे भी वर्तमान में कई अच्छे सीरियल हमारे सामने आए हैं। अब नए साल से एक और नया सीरियल जुड़ रहा है। ‘इश्क पकेजाह’। यह शो तीन तलाकों के बारे में बताएगा। कलाकारः अदनान खान, कनिका मान, गुन कांसर, विनय जैन।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App