मंडी पुलिस ने पौने दो किलो चरस पकड़ी

By: Dec 15th, 2017 12:01 am

मंडी, औट— मंडी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन चरस तस्करों से मंडी पुलिस ने 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की है। पहले मामले में औट पुलिस ने 1.510 ग्राम चरस सहित एक तस्कार को पकड़ा है। चरस की यह खेप पंजाब रोडवेज की बस में ले जाई जा रही थी।  दूसरे मामले में सदर पुलिस ने वोल्वो बस से एक तस्कर को 301 ग्राम चरस सहित पकड़ा है। जानकारी के अनुसार थाना औट के अंतर्गत हणोगी के खोतीनाला के पास गुरुवार सुबह पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने  पंजाब की बस को रोका। यह बस कुल्लू से कुल्लू होशियारपुर जा रही थी। पुलिस ने जब बस की तलाशी ली तो सीट नंबर 34 में बैठे 23 वर्षीय नवीन कुमार निवासी भलाण से एक किलो पांच सौ दस ग्राम चरस बरामद की गई। दूसरे मामले में सदर पुलिस ने मंडी ने बुधवार की रात को आईटीआई मंडी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान रात 12 बजे एक वोल्वो बस  की सीट नंबर 29 पर बैठे हुए राज कुमार  निवासी गांव भौंस  िके कब्जा से 301 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने  खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App